
हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 250 पाउच कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह (29 वर्ष), निवासी धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 43/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार और कांस्टेबल टेनिस सिंह शामिल रहे।


