
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, 13 कारतूस 12 बोर और चार कारतूस 32 बोर बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामलीला मैदान हल्द्वानी में चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से अवैध 12 बोर तमंचा और कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें 13 कारतूस 12 बोर और चार कारतूस 32 बोर के बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी:
- 01 अवैध 12 बोर तमंचा
- 13 जिंदा कारतूस 12 बोर
- 04 जिंदा कारतूस 32 बोर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

