
वारंटियों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार—कोर्ट में पेशी की तैयारी
हल्द्वानी। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-14, जवाहर नगर, नैनीताल शामिल है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 23/2025, मुकदमा अपराध संख्या 50/2025 में धारा 65(2) बीएनएस और 5(M)(N)/06 पोक्सो एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।
दूसरा आरोपी जीशान खान पुत्र सलीम खान (28 वर्ष), निवासी रजा मस्जिद के पास, दरऊ, किच्छा, ऊधम सिंह नगर है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 8/20 में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 से संबंधित वारंट था।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल इंदर सिंह और कांस्टेबल मो. अतहर शामिल रहे।

