
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय परिसर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कुकोड़ी धारी निवासी पंकज सिंह बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह अपनी बाइक अस्पताल के गेट नंबर दो के पास खड़ी कर किसी काम से गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ बाइक की तलाश में जुट गई है।


