

हल्द्वानी। संकुल लाखनमंडी के अंतर्गत आने वाले 30 प्राथमिक विद्यालयों, 8 जूनियर हाईस्कूलों और 12 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की संकुल स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 पर्वत पब्लिक स्कूल गौलापार में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्वत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पान सिंह ऐड़ी ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ ही कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग
50 मीटर दौड़ में अभिषेक आर्य (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) प्रथम, शिवदेस (प्राथमिक विद्यालय खेड़ा) द्वितीय और हिमांशु (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तृतीय रहे।
100 मीटर में समीर खान (प्राथमिक विद्यालय बागजाला) प्रथम, योगेश्वर बोरा (सर स्टीफन हॉकिंग्स) द्वितीय और रवि (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) तृतीय रहे।
200 मीटर में आयुष (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) प्रथम, पीयूष (हेरीटेज कॉन्वेंट स्कूल) द्वितीय और हर्षित (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय रहे।
400 मीटर में अभिषेक आर्य (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) प्रथम, पीयूष कुमार (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) द्वितीय और ललित बिष्ट (हेरीटेज कॉन्वेंट स्कूल) तृतीय रहे।
लंबी कूद में राजू (प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा) प्रथम, हर्षित नाथ (हेरीटेज कॉन्वेंट) द्वितीय और पीयूष कुमार (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) तृतीय रहे।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग
50 मीटर दौड़ में दिया पोखरिया (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, खुशी (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) द्वितीय और राधिका (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तृतीय रहीं।
100 मीटर में नामित भट्ट (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, गौरी आर्य (प्राथमिक विद्यालय बागजाला) द्वितीय और काव्य (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) तृतीय रहीं।
200 मीटर में खुशबू (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) प्रथम, बरखा (हेरीटेज कॉन्वेंट) द्वितीय और जानकी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तृतीय रहीं।
400 मीटर में नैंसी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) प्रथम, प्रतिष्ठा (हेरीटेज कॉन्वेंट) द्वितीय और सुहानी (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) तृतीय रहीं।
लंबी कूद में प्रतिष्ठा (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, नैंसी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) द्वितीय और खुशबू (प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी) तृतीय रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग
100 मीटर दौड़ में नैतिक (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, आर्यन (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) द्वितीय और रक्षित बिष्ट (हेरीटेज कॉन्वेंट) तृतीय रहे।
200 मीटर में आर्यन (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) प्रथम, करन (सर स्टीफन हॉकिंग्स) द्वितीय और राज (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) तृतीय रहे।
400 मीटर में अमित बोरा (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, आहिल अंसारी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और ललित (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) तृतीय रहे।
600 मीटर में नैतिक (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, मनीष बोरा (हेरीटेज कॉन्वेंट) द्वितीय और हर्ष (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) तृतीय रहे।
लंबी कूद में रक्षित (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, हर्षवर्धन (श्रीराम द ग्लोबल) द्वितीय और युवराज बिष्ट (सर स्टीफन हॉकिंग्स) तृतीय रहे।
ऊंची कूद में सौरभ (सर स्टीफन हॉकिंग्स पब्लिक स्कूल) प्रथम, दीक्षांत सैनी (हेरीटेज कॉन्वेंट) द्वितीय और राजकमल (उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखनमंडी) तृतीय रहे।
चक्का फेंक में दिगराज सिंह (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) प्रथम, चिराग (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) द्वितीय और विवेक (सर स्टीफन हॉकिंग्स) तृतीय रहे।
गोला फेंक में अंकित (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, शिवम (सर स्टीफन हॉकिंग्स) द्वितीय और आनिक कुमार (हेरीटेज कॉन्वेंट) तृतीय रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग
100 मीटर दौड़ में दीपिका (गोविंदग्राम) प्रथम, अनुष्का (सर स्टीफन हॉकिंग्स) द्वितीय और कविता (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) तृतीय रहीं।
200 मीटर में ज्योति (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) प्रथम, परी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और काव्य जोशी (हेरीटेज कॉन्वेंट) तृतीय रहीं।
400 मीटर में प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, अंशिका (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और विनीता सुयाल (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) तृतीय रहीं।
600 मीटर में प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, आरती रावत (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) द्वितीय और पलक जोशी (सर स्टीफन हॉकिंग्स) तृतीय रहीं।
लंबी कूद में प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, कीर्ति पड़ियार (हेरीटेज पब्लिक स्कूल) द्वितीय और ललिता जोशी (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में कीर्ति पड़ियार (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, प्रीति आर्य (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) द्वितीय और रूही आर्य (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय रहीं।
चक्का फेंक में सोनाक्षी (हेरीटेज कॉन्वेंट) प्रथम, खुशी आर्य (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) द्वितीय और रोशनी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय रहीं।
सामूहिक खेलों में भी दिखा उत्साह
खो-खो बालिका जूनियर वर्ग में हेरीटेज कॉन्वेंट प्रथम, जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल बागजाला तृतीय रहा।
कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में हेरीटेज कॉन्वेंट प्रथम, जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम द्वितीय और मॉडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय रहा।
कबड्डी बालिका प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी प्रथम, हेरीटेज कॉन्वेंट द्वितीय और श्रीराम द ग्लोबल स्कूल तृतीय रहा।
कबड्डी बालक प्राथमिक वर्ग में हेरीटेज कॉन्वेंट प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी द्वितीय और मॉडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।
खो-खो बालिका प्राथमिक वर्ग में हेरीटेज कॉन्वेंट प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी तृतीय रहे।
खो-खो बालक प्राथमिक वर्ग में श्रीराम द ग्लोबल स्कूल प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सुल्ताननगरी तृतीय रहे।
ताइक्वांडो बालिका जूनियर वर्ग में ज्योति (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) प्रथम रहीं।
खेलों के साथ पढ़ाई पर भी जोर
कार्यक्रम में ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में बच्चों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल कुंवरपुर तथा जलपान की व्यवस्था इंपिरियम पब्लिक स्कूल दौलतपुर की ओर से की गई।
प्रतियोगिता के अभिलेखीकरण का कार्य पूर्णिमा कांडपाल, उमा कार्की और ओमप्रकाश ने किया। निर्णायक मंडल में रेखा रानी सिडाना, अमित जोशी, हरीश थापा, विमला पांडे, सपना महतोलिया, दीक्षा बृजवासी, चंद्रशेखर, उमेश चुफाल, शिवेंद्र टम्टा, उर्मिला लटवाल, दया धामी, लीला, गिरजेश पांडे, संतोष रौतेला, मनीष, चंद्रिका, पुष्पा कुंजवाल, पिंकी बसेरा, रमेश रौतेला, बलवंत सिंह कुंजवाल, गणेश दत्त और चंद्रशेखर सनवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
समस्त खेल प्रतियोगिताओं का संचालन खेल संयोजक डिकर सिंह पड़ियार ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 15 और 16 सितंबर 2026 को प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

