ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों के विरुद्ध चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआ पुलिस कार्यवाही करते हुए काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार

लालकुआं(हल्दूचौड़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. महोदय के दिशा निर्देशन व हरवश सिह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुऑ के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी हल्दूचौड पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है।
बीती 09/11/2026 को चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआ द्वारा माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) वारण्टी पवन जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू हल्दूचौड लालकुआ जिला नैनीताल को किशनपुर सकुलिया से गिरफ्तार किया गया वारण्टी को नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तारी टीमः –
1-उप निरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड लालकुआ
2-का0 गुरमेज सिह।

