
भीमताल। समाजसेवी बृजवासी ने माँग को दोहराते हुए राज्य सरकार से भीमताल विधानसभा को मानवीय एवं पर्यटन दृष्टिकोण से ‘दो सौ’ बेड का बड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल शीघ्र देने को कहा भीमताल उत्तराखंड राज्य की 57 वीं विधानसभा है जिसके अंतर्गत दूरस्थ ब्लाक ओखलकाण्डा, धारी, रामगढ़ और भीमताल को मिलाकर चार ब्लाक आते हैं जिसमें लगभग 70% किसान परिवार निवासी हैं l इसके अलावा भीमताल विधानसभा पर्यटन क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखती है l स्वास्थ्य सेवाओं की बात करे तो आज राज्य बने 26 सालों के बाद भी भीमताल विधानसभा के इतने बड़े भू-भाग को 200 बेड वाले अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण बड़ा अस्पताल न मिल सका, जिसके कारण दूरस्थ ब्लाकों के मरीजों का दम रेफर के दौरान बीच रास्तो पर ही घुट जाता है l यह एक बड़ी विडंबना है, समस्त भीमताल विधानसभा वासी के आजादी के इतने सालों बाद भी एक बड़े हॉस्पिटल से वंचित है, जिसके कारण एक्सिडेंटल, गर्भवती महिला उपचार के केशों पर मरीज एवं उनके परिवार जनों को भारी क्षति पहुंचती हैं l भीमताल विधानसभा सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने राज्य सरकार से भीमताल विधानसभा के अंतर्गत चारों ब्लाकों के सेंटर जोन पर जमीन चयनित कर एक बड़े 200 बेड वाले अस्पताल का निर्माण कराने की मांग की है l ताकि विधानसभा अंतर्गत की जनता को इसका सीधा लाभ मिल पाए l
राज्य के निर्माण हुए 26 साल बाद भी कुमाऊं द्वार ‘पर्यटन नगरी’ भीमताल को नहीं मिल सका अपना ‘रोडवेज बस अड्डा’, नगरवासी उत्तर प्रदेश सरकार के समय से अब तक लगाए बैठे हैं आश
भीमताल। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी अब तक कई बार परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री सहित राज्य के कई माननीयों को दे चुके हैं ज्ञापन
राज्य सरकार को शीघ्र नगर क्षेत्र भीमताल में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण कार्य की शुरुआत कराने के लिए समाजसेवी बृजवासी ने कहा कि भीमताल कुमाऊं द्वार आज दिनों-दिन पर्यटन नगरी में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है साथ ही भीमताल शिक्षण संस्थानों के ‘हब’ के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बना रहा है, यहाँ कई हजारों की संख्या में अन्य राज्यों के बच्चे आकर शिक्षा लेते हैं इसके अलावा भीमताल अपने आस-पास पैराग्लाइडिंग हब, वॉटर स्पोर्ट्स हब, अडवेंचर हब और अन्य कई पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों को अपने साथ जोड़ा हुआ है, हर वर्ष कई लाखों की संख्या में पर्यटक देश-विदेश से भीमताल पहुँचतें है और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाते हैं लेकिन ‘अथिति देवो भवः’ की परम्परा निभाने वाले पर्यटन नगरी भीमताल के वासींदा पर्यटकों के रोड वेज बस स्टैंड इधर-किधर है पूछने पर हर बार शर्मिंदगी उठाते हैं जबकि उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ ने भीमताल डाठ पर कुमाऊं द्वार नगर भीमताल वासियों के लिए रोडवेज का टिकट काउंटर बनाया था और लोगों को स्टैंड की सुविधा दी थी जो राज्य बनने के समय से हटा दी गयी, तब से अब तक न जानें भीमताल वासियों ने कितनी बार शासन-प्रशासन से भीमताल में रोडवेज बस स्टैंड खुलवाने की मांग की है, आज भीमताल नगर परिसीमन के उपरांत लगभग अपने ‘भौगोलिक क्षेत्र’ में 14.57 वर्ग किमी. की बढ़ोत्तरी कर चुका है साथ ही भीमताल नगर के एक छोर सातताल से दूसरी छोर नौकुचियाताल तक पर्यटन फैल चुका है, जानकारी के मुताबिक नगर की जनसंख्या करीब 18000 से भी पार हो चुकी है किन्तु नगर वासियों को इतने बड़े भू-भाग में एक छोटा सा रोडवेज का बस अड्डा अब तक नसीब नहीं हुआ, आज भी यात्री-यात्रा के लिए घंटो ‘धूप व बरसात’ में रोड किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं, भीमताल विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक शासन-प्रशासन दोनों के प्रतिनिधियों से बारी-बारी से भीमताल में रोड वेज बस अड्डा खुलवाने की माँग रखी गयी लेकिन जमीन का चयन न होने का हवाला देकर भीमताल की मुख्य माँग को अब तक अनदेखा किया गया है जिसका परिणाम पूरे नगर को प्रत्यक्ष भुगतना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि एक पत्र के जवाब में ‘परिवहन विभाग’ खुद कह चुका है कि भीमताल में रोड वेज बस स्टैंड की माँग ‘नीतिगत विषय’ है, साथ में जिला प्रशासन पहले जमीन न होने की बात कहता था, किन्तु बाद में जमीन का चयन किए जाने का जिक्र भी करता है, दर्जनों पत्रों का पत्राचार करने के उपरांत 2 बार परिवहन सचिव ने क्षेत्र का दौरा किया, किंतु स्थापना निर्माण कार्यवाही की शुरुआत तक नहीं हुई, समाजसेवी बृजवासी ने पुनः राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र धरातल पर रोडवेज बस स्टेशन निर्माण कार्य की शुरुआत कराने को कहाँ, आशा है मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देश पर राज्य सरकार शीघ्र ही भीमताल में रोड वेज बस अड्डा खोलने पर काम करेगी l

