ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों के विरुद्ध चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआ पुलिस कार्यवाही करते हुए काफी समय से फरार चल रहे 02 वारण्टी को किया गिरफ्तार

हल्दूचौड़। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. के दिशा निर्देशन व हरवश सिह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुऑ के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआ पुलिस को आज फिर बड़ी सफलता मिली है ।
दिनांक 11/11/2026 को चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआ द्वारा माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) वारण्टी रामू पुत्र विशन धारी निवासी सजय नगर बजरी कम्पनी लालकुआ जिला नैनीताल ,जीवन सिह राठौर पुत्र आन सिह राठौर निवासी बकुलिया मौटाहल्दू हल्दूचौड लालकुआ जिला नैनीताल को इनके घर से गिरफ्तार किया गया वारण्टी को नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीमः –
1-उप निरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड लालकुआ. 2 उपनिरीक्षक वन्दना चौहान
3-का0 गुरमेज सिह। 4-का0 गणेश गिरी


