सरकार द्वारा एफिडेविड में वादा 24 से 72 घंटे का, 25 दिन हो गए किसानों को धान भुगतान नहीं हुआ: डॉ. उपाध्याय

किच्छा। धान तोल 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी थी ,आज 25 दिन से ऊपर हो चुका है। किसानों का धान का भुगतान अभी नहीं हो पाया है यह बात डॉ गणेश उपाध्याय महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस व किसान नेता ने कहा कि मेरे द्वारा किसान हित मे नैनीताल हाई कोर्ट की डबल बेन्च दायर की थी ,जिसमें उत्तराखंड सरकार ने एफिडेविट में लिख दिया था 24 घंटे से लेकर 72 घंटे के अंदर किसानों के धान व गेहूं का भुगतान किया जाएगा। हमें बड़े कष्ट के साथ कहना पड़ा है , दीपावली नजदीक व धन त्रयोदशी है । किसानों के धान का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है, सरकार कुंभकरण नींद में सोई हुई है और बेमौसम की बारिश ,जंगली व पालतू जानवर से बचाकर जब मंडी में किसान धान तोलने के लिए जाता है ,उसके बाद प्रकृती की बेमौसम की बारिश मे धान तोलने मे भी परेशानी का सामना कर धानो को तुलवा लेता है । फिर वक्त में भुगतान नहीं हो पा रहा है।

अभी 25 से 30 दिनों के बाद भी भुगतान न होना बड़े आश्चर्य की बात है । एक तरफ तो आप कहते हैं ,हम किसानों की दुनी आय करेंगे । किसान तो पहले ही किस्मत का मारा है। आपसे करबद्ध निवेदन है कि किसानों का भुगतान यथा शीघ्र किया जाए। जिससे दीपावली में बच्चों के लिए पटाका और दीपावली में खुशी की दीपावली बना सके। ऐसी हालत में कैसे किसान दीपावली मनाएगा । इसके जो भी दंड के भागीदार है, जरूर दंड मिलना चाहिए । नहीं तो आने वाले वक्त में आपकी सरकार के खिलाफ कोर्ट में मजबूरनबस अवहेलना का केस दायर करेंगे ।

