

देहरादू/हरिद्वार। सभी सम्मानित सदस्यों को अवगत कराना है कि बैठक में आईसना की ओर से PCI में सम्मानित सदस्य के रूप में आईसना की ओर से नामित सम्मानित सदस्या आईसना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री आरती त्रिपाठी, तथा अरुण कुमार त्रिपाठी भी शामिल रहेंगे, आईसना के संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी भी कल हवाई मार्ग से देहरादून पधारेंगे।

आईसना के माध्यम से उत्तराखंड में छोटे समाचार पत्रों के प्रकाशकों को आने वाली समस्याओं, बढ़ती मंहगाई में जहां मंत्री से लेकर चपरासी तक वेतन मान की बढ़ोतरी का लाभ उठाते हैं लेकिन कलम का धनी और सत्य के प्रकाशक छोटे अखबारों को विज्ञापन के न्यूनतम रेट मात्र से संतोष करना पड़ता है। ऐसी तमाम विसंगतियों को आईसना इस बैठक के पटल पर रख और सुलझाने में सक्षम होगी, पत्रकारों की पेंशन के मुद्दे पर विगत दिनों पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक में आईसना की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा ने सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा था समिति इस पर भी गम्भीरता से अपना पक्ष रखेगी।


