

भीमताल (नैनीताल)।

नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक और लोगों को काटने की घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाए गए मुद्दे और समाचार पत्रों में “भीमताल में लोगों को काटने आ रहे बंदर” खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया है।
वन विभाग के रेंजर श्री मेलकानी के निर्देश पर आज सुबह से काठगोदाम रेस्क्यू सेंटर की टीम द्वारा भीमताल में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।

टीम के सदस्य गिरीश चंद्र और भरत कुमार अपनी टीम के साथ वार्ड नं. 2 के डांठ, सांगुडी गांव, रामनिवास सहित अन्य क्षेत्रों में पिंजरे लगाकर उत्पाती बंदरों को पकड़ रहे हैं। अभियान में कई बंदरों को पकड़ा गया है।

वार्ड वासियों ने इस कार्रवाई पर खुशी व्यक्त की है। सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने बिलासपुर, बिजरौली, नौल, नौकुचियाताल, बाई-पास,जून स्टेट, रामलीला मैदान, बाजार क्षेत्र, खुटानी, मेहरा गाँव, विनायक, विकास भवन, गोरखपुर सहित पूरे नगर में हो रहे बन्दरों के आतंक से वन विभाग से राहत दिलाने की मांग की है।
इस सहयोग के लिए रेंजर मेलकानी जी, रेस्क्यू टीम के गिरीश चंद्र जी, भरत कुमार जी और वन विभाग की पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद ।


