हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे लोडर (छोटा हाथी) की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फरार चालक की पहचान और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

सुभाषनगर, लालकुआं निवासी याकूब अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की रात उनका पुत्र रहीम खान स्कूटी से घर लौट रहा था। मोतीनगर चौराहे से कुछ दूरी पर हाईवे का कट पार करते समय सामने से गलत दिशा में आ रहे लोडर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ, जिसमें उनके बेटे की जान चली गई।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच के साथ ही फरार चालक की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी है।