
हल्दूचौड़। ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 15 सितंबर को पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक तिवारी पुत्र दीपू तिवारी निवासी राधाबगर, हल्दूचौड़ शामिल है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4242/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट जारी था।
दूसरे आरोपी बिट्टू मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या निवासी सकुलिया, हल्दूचौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 71/2024 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।

