
हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी के आचार्य कक्षा के प्रतिभावान छात्र भास्कर चंद्र नैनवाल ने साहित्य विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें साहित्य विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
भास्कर चंद्र नैनवाल ग्राम सक्दीना के निवासी हैं। वह श्री दिनेश चंद्र नैनवाल एवं श्रीमती जानकी देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

भास्कर नैनवाल की इस उपलब्धि पर श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश चंद्र गुणवन्त, प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण चंद्र जोशी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नवीन चंद्र वर्मा, प्रबंधक श्री मोहन सिंह बोरा, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा नैनीताल यशोदा प्रसाद सिमल्टी, डॉ. एनसी जोशी, डॉ. चंद्र बल्लभ बेलवाल, श्री दिनेश तिवारी, डॉ. राजेश कुमार जोशी, डॉ. कैलाश चंद्र सनवाल, श्रीमती कंचन डालाकोटी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शुभम काला सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
महाविद्यालय परिवार ने भास्कर नैनवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि छात्र की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


