मजखाली (अल्मोड़ा)। रा०इ०का० मजखाली की छात्रा सृष्टि मेहरा का कक्षा 9 में प्रवेश के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के लिए चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की सृष्टि मेहरा पसृष्टि मेहरा का राजीव गांधी नवोदय में चयनढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रही। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि उसने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन रा०प्रा०वि०टनवाड़ी के शिक्षक रमेश चन्द्र पुजारी को दिया है जिनके सानिध्य में उसने नवोदय की तैयारी की। छात्रा की माता ममता मेहरा आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं, जिनकी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता व प्रेरणा से छात्रा ने यह सफलता प्राप्त की है।
छात्रा के चयन पर कालेज के प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र टम्टा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

