
अल्मोड़ा। नंदाष्टमी के अवसर पर ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में धूम्रेश्वरी महिला समिति की ओर से माता की चौकी एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन संध्या में शामिल हुए।

भजन गायक अमरीश मिश्रा ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
कार्यक्रम में धूम्रेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष लता तिवारी के साथ प्रीति बिष्ट, माधुरी बिष्ट, कंचन जोशी, दीपा बिष्ट, ज्योति जोशी, हेमा तिवारी, सपना सांगा, कमला कार्की, माधवी बिष्ट और लीला जोशी, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन गायत्री जोशी ने किया।
माता की चौकी एवं भजन संध्या में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूरन रौतेला और आनंद सिंह बगडवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, ताराचंद जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, हरीश कनवाल सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

