
नैनीताल। छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता हासिल करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जीजीआईसी नैनीताल में Dial-112 और SOS सुविधा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या असुरक्षित परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस सहायता लेनी चाहिए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल और आरआई संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस संचार टीम ने छात्राओं को Dial-112 की उपयोगिता और SOS सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस संचार टीम में अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, गीता राणा और जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव तथा हेड कांस्टेबल सुनील राणा शामिल रहे। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन अथवा असुरक्षित स्थिति में 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा SOS बटन के माध्यम से भी तत्काल सहायता मांगी जा सकती है।
पुलिस टीम ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि नैनीताल पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। छात्राओं से अपील की गई कि संकट की स्थिति में समय गंवाए बिना पुलिस से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति में मदद मांगने से संकोच न करें।
पुलिस ने यह भी बताया कि 112 पर कॉल करने में संकोच न करें और SOS सुविधा का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें। छात्राओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कहा गया कि पुलिस सहायता लेने के लिए उन्हें निर्भीक होकर आगे आना चाहिए।
नैनीताल पुलिस की अपील है कि आपात स्थिति में घबराएं नहीं, 112 डायल करें या SOS दबाएं। आपकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

