
रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में घरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गईं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में खुरपिया गेट किच्छा निवासी राकेश यादव पुत्र रमा शंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 29 अक्तूबर की रात अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन बाइक गायब मिली।
वहीं, दूसरी घटना में ग्राम पटरी निवासी मनोज कुमार पुत्र हरदयाल ने बताया कि उन्होंने 27 अक्तूबर को उत्तरांचल कॉलोनी किच्छा में अपने परिचित के घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से गायब मिली। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से बाइक बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


