तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, लोगों ने भागकर बचाई जान
Anju Pant
October 31, 2026
1 minute read
0
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X

उत्तरकाशी। भारी बारिश के बीच आधी रात को मथाली गांव में तीन मंजिला पुश्तैनी मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से पहले खतरे का आभास होने पर चार परिवारों ने रात के अंधेरे में घर छोड़कर अपनी जान बचाई। हालांकि, हादसे में चार परिवारों का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया और घर में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।मकान के ढहने का आभास होने पर परिवारों ने रात करीब एक बजे आनन-फानन में घर खाली कर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद रात 1:30 बजे पूरा भवन क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। समय रहते घर से बाहर निकलने के कारण बड़ा हादसा बच गया।
घटना में मान सिंह राणा, बीरपाल सिंह राणा, कुलवीर सिंह राणा और जितेन्द्र सिंह राणा के परिवारों का आवासीय हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।यह नौ परिवारों का संयुक्त पुश्तैनी आवास बताया जा रहा है जिसमें वर्तमान में चार ही परिवार निवास कर रहे थे। घर में रखा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान ढहने के बाद इन चारों परिवारों के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए रहने के लिए सुरक्षित स्थान और भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है।वर्षों पुराने पुश्तैनी मकान के ढहने से परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तहसीलदार चिन्यालीसौड़ धीरेन्द्र सिंह कुमाईं ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।


