देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के अंतर्गत संचालित उत्तराखंड आपदा तैयारी एवं लचीलापन परियोजना (U-PREPARE) में विशेषज्ञों की संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना के तहत पर्यावरण विशेषज्ञ का एक पद और सामाजिक विशेषज्ञ का एक पद भरा जाना है।
26 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन
प्राधिकरण की ओर से जारी भर्ती सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को अपना सीवी, हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
डाक, व्यक्तिगत रूप से या ईमेल से भेज सकते हैं आवेदन
आवेदन स्पीड पोस्ट, स्वयं कार्यालय में जाकर अथवा ईमेल के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ईमेल से आवेदन भेजने वाले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज एक ही PDF फाइल में संलग्न कर recruitmentuprepare@gmail.com पर भेजने होंगे। अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

इस पते पर भेजें आवेदन
आवेदन कार्यक्रम निदेशक, उत्तराखंड आपदा तैयारी एवं लचीलापन परियोजना (U-PREPARE), पांचवीं मंजिल, USDMA भवन, 36 आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड, देहरादून-248001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन, पदों की पात्रता, कार्य विवरण और आवेदन संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती सूचना में देखे जा सकते हैं।
आधिकारिक भर्ती सूचना: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण


