
टनकपुर। मनिहारगोठ गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मनिहारगोठ निवासी 35 वर्षीय नाजमा खातून पत्नी इकरार हुसैन घर के अंदर अकेली थीं। काफी देर तक उनके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। नाजमा फंदे से लटकी हुई थीं। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही मनिहारगोठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

