
खटीमा। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सत्रहमील क्षेत्र से एक महिला को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सत्रहमील पुलिस चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सत्रहमील निवासी रंजीत कौर के पास दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम में सत्रहमील चौकी प्रभारी किशोर पंत, उमेश जोशी, तुलसी प्रसाद, मुस्कान आदि शामिल रहे।


