लोहियाहेड हेलीपैड और निजी आवास पर सुनीं शिकायतें, जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर चर्चा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड एवं अपने निजी आवास पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा की और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, हिमांशु बिष्ट, सूरज धामी, रणदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


