
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद हल्द्वानी पुलिस ने मण्डी क्षेत्र में हुई मोटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटर बरामद की हैं।
06 अगस्त 2026 की रात तीनपानी स्थित धान मिल फार्म, स्वास्तिक उद्योग से अज्ञात चोरों द्वारा तीन मोटर चोरी कर ली गई थीं। मामले में वादी मनोज कुमार बेलवाल निवासी तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी ने 12 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0 FIR नं0 273/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान मौ0 सारिक पुत्र अब्दुल वाजिद, निवासी छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष के रूप में की।
पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को आरोपी मौ0 सारिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 02 मोटर बरामद कीं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
बरामद मोटर
1. ग्रे रंग की SINGLA 2HP मोटर, जिस पर CE अंकित है।
2. नीले रंग की Bharat Bijlee मोटर, जिस पर N1943361, 2H10L633 अंकित है।
पुलिस टीम
– उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी मण्डी
– कानि0 अरुण राणा, चौकी मण्डी


