अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक घायल
Anju Pant
October 5, 2026
1 minute read
0
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X

नैनीताल। नैनीताल हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव क्षेत्र में दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल को आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर
गया। सूचना के बाद पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने घायल अवस्था में ट्रक चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है।
गया। सूचना के बाद पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने घायल अवस्था में ट्रक चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुयालबाड़ी रामगाढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह तड़के ट्रक संख्या यू के04-ए 9728 से आनंदा डेयरी का दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल को आ रहा था। वह दो गांव के समीप पहुंचा ही था कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही की वाहन चालक ने गिरते ट्रक से बाहर छलांग लगा दी। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना के बाद ज्योलीकोट चौकी कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरह चालक को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। हादसे में वाहन में लदा डेरी प्रोडक्ट बर्बाद हो गया।
About the Author


