प्रतीकात्मक चित्र
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी हुई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 20 नवंबर को विषयवार कार्यक्रम प्रकाशित करते हुए परीक्षा की तिथियां और समय स्पष्ट कर दिए हैं।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
- लाइफ साइंसेज एवं बायोटेक्नोलॉजी (कोड 703): 19 दिसंबर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
- केमिकल साइंसेज (कोड 701): 22 दिसंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज (कोड 702): 22 दिसंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- मैथमेटिकल साइंसेज (कोड 704): 27 दिसंबर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
- फिजिकल साइंसेज (कोड 705): 27 दिसंबर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। 19 दिसंबर को लाइफ साइंसेज एवं बायोटेक्नोलॉजी का पेपर दूसरी शिफ्ट में होगा। 22 दिसंबर को केमिकल और अर्थ साइंसेज के पेपर पहली शिफ्ट में रखे गए हैं, जबकि 27 दिसंबर को मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में होगी।
एडमिट कार्ड की तारीख अलग से घोषित होगी
अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े नए निर्देशों के लिए आधिकारिक पोर्टल csirnet.nta.nic.in देखते रहने की सलाह दी गई है। 20 नवंबर की सूचना में परीक्षा शहर की पर्ची और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नहीं दी गई है।


