
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग समेत दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बुग्गावाला थाना क्षेत्र के चार युवकों पर दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पथरी पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में युवतियों के पिता ने बताया कि 20 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उनकी 18 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटियां घर से निजी सामान लेने के लिए नजदीकी बस अड्डे की ओर गई थीं। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों तथा परिचितों से भी जानकारी जुटाई।
परिजनों को पूछताछ के दौरान बुग्गावाला क्षेत्र के चार युवकों के बारे में जानकारी मिली। पिता ने आरोप लगाया कि उक्त चारों युवक उनकी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि । । ।


