
देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून की गढ़ी शाखा और केंद्रीय शाखा तथा सभी शाखाओं के सम्मिलित रूप से सीताराम मंदिर नींबू वाला, कौलागढ़ में माता नंदा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। देहरादून के इतिहास में पहली बार किसी मंदिर में माता सुनंदा की दस दिनी पर्व का आयोजन कूर्मांचल परिषद द्वारा किया गया है। इस आयोजन में मुख्य रूप से केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता शाह, केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केंद्रीय महासचिव गोविंद पांडे की मुख्य भूमिका रही है।कार्यक्रम के यजमान राजेंद्र सिंह बिष्ट सपरिवार रहे। सभी 10 शाखाओं के कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव एवं सांस्कृतिक सचिव भी इसमें सहयोगी हैं। कल नंदा सुनंदा के पांचवें दिन में श्रीमती गीता धामी पत्नी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्रीमती निर्मला देवी जोशी पत्नी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्थानीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त देहरादून वासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सभी उपस्थित भक्त जनों ने मां नंदा सुनंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


