
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने सैफी फॉर्म, फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 21 वर्षीय युवक को 96 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने रोहित पल्डिया (21) को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से देशी मसालेदार शराब ‘माल्टा’ के 96 टेट्रा पैक बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मु0FIR संख्या 144/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक राजेंद्र लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह मर्तोलिया और कांस्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।


