
हल्द्वानी। नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में एक आरोपी को 14.462 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बागजाला जाने वाले रास्ते से पहले खेड़ा-चोरगलिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 14.462 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को भी कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 114/26, धारा 8/15/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
अजय पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल। स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी
- 14.462 किलोग्राम डोडा पोस्त
- वाहन संख्या UK 04 AN 1467
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
- कांस्टेबल अनिल कुमार
- कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
- कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट


