हरिद्वार। उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने पत्रकारिता की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसे किसी अपराधी या गैर-योग्य व्यक्ति का संरक्षण कवच नहीं बनने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता से काम करने के लिए दबाव, धमकियों और चुनौतियों के बीच काम करना पड़ रहा है। पत्रकारों को धमकी देने तथा पत्रकारों की हत्या के समाचार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए पीड़ादायक हैं।
राकेश चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कलम की ताकत बचाने के लिए कलम सही हाथों में होनी चाहिए।


