लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। सूर्य उपासना की यह परंपरा प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता के महत्व को रेखांकित करती है।
उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।


