

वीकेंड यातायात अलर्ट एवं डायवर्जन प्लान यातायात शाखा भवाली/भीमताल जनपद-नैनीताल।
दिनांक 06/11/2026 से दिनांक 08/11/2026 तक कैंची धाम,भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में धनतेरश/वीकेंड के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान लागू किया गया है।
1.भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध–
• समय: प्रातः03:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
• कार्यवाही:भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा।
2. बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन:-
• समय: प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रूट डायवर्जन विवरण:
• अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन:
o लमगड़ा ➔ धनाचूली ➔ धारी ➔ खुटानी बैंड ➔ भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• हल्द्वानी,काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा,जागेश्वर,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंड भीमताल ➔ धारी ➔ धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंण्ड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर ➔ रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
3. कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों एवं प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग एवं शटल व्यवस्था:-
• वाया भीमताल आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा भवाली/कैंची धाम मंदिर तक पहुँचें।
• वाया ज्योलिकोट➔गेठिया➔ नैनीताल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम मंदिर तक जायेंगे।
4-भीमताल/नैनीताल/ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन जो कि खैरना/गरमपानी/बेतालघाट की ओर जाना चाहते है वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
5. भीमताल से आने वाले वाहन-
• अल्मोड़ा/रानीखेत/कैंची धाम हेतु: नैनी बैंड प्रथम➔ सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग ➔ शिप्रा पुल भवाली से गंतव्य की ओर।
6. टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध-
• वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दुपहिया वाहनों/पीली नम्बर प्लेट दुपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
⚠️ आमजन एवं पर्यटकों से अपील: यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन,पार्किंग एवं शटल व्यवस्था का पालन करें,ताकि अनावश्यक जाम एवं असुविधा से बचा जा सके।नैनीताल पुलिस का सहयोग करें और अपनी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाएं।


