हल्द्वानी/काठगोदाम। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मनोनीत 08 पार्षदों को महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महापौर ने सभी नवनियुक्त पार्षदों का स्वागत करते हुए नगर हित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर यूजर चार्ज संग्रहण हेतु मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया गया। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से यूजर चार्ज संग्रहण अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में महापौर द्वारा 12 प्रस्ताव तथा सम्मानित पार्षदों द्वारा 03 जनहित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। सभी 15 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव
नगर निगम की स्वामित्व वाली किरायेदारी दुकानों के किराया वृद्धि संबंधी पूर्व बोर्ड प्रस्ताव संख्या-04 दिनांक 31.03.2026 में संशोधन करते हुए वर्तमान किराये में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा 31 अक्टूबर 2026 तक किराया जमा कराने पर किराया छूट दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 200 विद्युत पोल evm tar लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु गाड़ियां, ट्रैक्टर एवं टैंकर क्रय किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम कार्यालय परिसर के पश्चिमी भाग में स्थित मुख्य भवन के विस्तारीकरण एवं सिंगल विंडो व्यवस्था विकसित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम के सुभाष नगर स्थित भवन को क्षेत्रीय कार्यालय खोलने पर विचार प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम क्षेत्र में महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित किए जाने हेतु उपयुक्त भूमि चयन कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नैनीताल से प्राप्त 50 टीपीडी फ्रेश वेस्ट प्लांट से संबंधित अवशेष भुगतान की कार्यवाही शासनादेश के अनुरूप किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
गंगापुर कबड़वाल स्थित गोशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
गंगापुर कबड़वाल गोशाला में मृत गोवंश के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु इंसिनरेटर लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
SWM Rule 2026 ke antargat upvidhi banaye jane par swikriti di gyi.
नगर निगम सीमांतरंगत ट्यूबल निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि और अवमुक्त किए जाने के संबंध में का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम क्षेत्र मैं चलाई जा रहे आरोग्य मंदिर के अनुबंध पर विचार का प्रस्ताव पारित किया गया।
सम्मानित पार्षदों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव
नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सुविधा हेतु वाटर कूलर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नगर निगम क्षेत्र में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
पार्षद हरगोविंद रावत द्वारा आवासीय क्षेत्रों में संचालित कबाड़ की दुकानों को तत्काल हटाने तथा भविष्य में आवासीय क्षेत्रों में ऐसी दुकानों के संचालन पर रोक लगाए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके साथ पूर्व में कराए गए कार्यों का कार्य उत्तर स्वीकृति भी बोर्ड के द्वारा दी गई !
बैठक को संबोधित करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि, “नगर निगम का प्रत्येक निर्णय जनता की सुविधा, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है। आज पारित किए गए सभी प्रस्ताव नगर के सुनियोजित विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक नागरिक सुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि, “संपूर्ण नगर निगम मेरा परिवार है। नगरवासियों की खुशहाली और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा पूरा बोर्ड पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
बोर्ड द्वारा पारित प्रत्येक प्रस्ताव को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से हल्द्वानी-काठगोदाम को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगरों में शामिल करने के लिए हम निरंतर कार्य करेंगे।”
बैठक में नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, वित्त अधिकारी श्रीमती स्मिता जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री टोलिया, नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सभी सम्मानित पार्षद उपस्थित रहे।
अंत में महापौर ने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोर्ड की सर्वसम्मति नगर हित में सकारात्मक निर्णय लेने की परंपरा को मजबूत करती है और आने वाले समय में भी नगर निगम जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।

