हल्द्वानी: संभाग में परिवहन विभाग के विशेष चेकिंग अभियान में 257 वाहनो के चालान व 22 वाहन सीज
हल्द्वानी। परिवहन विभाग के द्वारा अनाधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म एवं हाई डेंसिटी लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमे हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर ,काशीपुर, टनकपुर कार्यालय के प्रवर्तन दलों के द्वारा कुल 257 वाहनों के चालान किए गए और 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप,भार वाहन आदि सम्मिलित है।
इस चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म के अभियोग में 28 और अनाधिकृत हाई डेंसिटी की लाइट लगाने पर 26 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई, इसके साथ ही वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म और अनधिकृत लाइटों को हटाया भी गया । इसके अतिरिक्त फिटनेस, टैक्स, परमिट शर्तों का उल्लंघन ,हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, इंश्योरेंस आदि के अभियोग में भी कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई में एआरटीओ रामनगर पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार, गोविंद, जगदीश , रुद्रपुर उप संभाग में श्री परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता, आशुतोष डिमरी, काशीपुर उप संभाग में एआरटीओ संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी अनिल, सचिन, नंदन आर्य एवं टनकपुर उप संभाग में सहायक परिवहन अधिकारी मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी के द्वारा कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसके अंतर्गत ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई डेंसिटी वाली लाइट आदि लगाने के साथ अनाधिकृत संचालन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जायेगी।

