
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ शनिवार को लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के कार्यालय में एन पी सी सी कार्यलय का केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया वहीं विधायक आशा नोटियाल ने कहा कि ऊखीमठ में राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम एन पी सी सी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि एन पी सी सी कार्यालय की स्थापना केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इससे विभिन्न निर्माण योजनाओं के संचालन, प्रभावी अनुश्रवण एवं कार्यों के बेहतर समन्वय में सुविधा मिलेगी वहीं लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत सिंह बोस ने कहा कि शनिवार को लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के कार्यालय में एन पी सी सी कार्यलय का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ विधानसभा व ऊखीमठ क्षेत्र की जनता व ग्रामीणों को मोटर मार्गों की डामरीकरण व अन्य समस्या के समाधान को लेकर रूद्रप्रयाग व जखोली नहीं जाना पड़ेगा उनकी समस्या का समाधान अब लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ में ही किया जाएगा अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत सिंह बोस ने कहा कि एन पी सी सी विभाग के पास अभी 7 सड़कों का कार्य लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के पास आई है साथ ही अब जितनी भी एन पी सी सी विभाग की नये सड़कों व अन्य योजना आयेगी व सीधे लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के पास आयेंगी और व ही उसका समाधान करेंगे इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलबीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान जगदीश लाल, सभासद बलबीर पंवार, मीरा देवी, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के एई ललित कुमार, नरेन्द्र कुमार, सतेन्द्र राणा, व समस्त विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे


