
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 258 चालान किए और 73 वाहनों को सीज किया।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों, टीएसआई रामनगर और सीपीयू हल्द्वानी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत 72 मोटरसाइकिल समेत कुल 73 वाहन सीज किए गए।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 05 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई, जबकि ₹47 हजार संयोजन शुल्क वसूला गया।
क्षेत्रवार कार्रवाई के तहत यातायात निरीक्षक हल्द्वानी ने 09, यातायात निरीक्षक भीमताल/भवाली/कैंचीधाम ने 09 और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए। इसके अलावा थानों द्वारा 224 नगद चालान किए गए।
नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का पालन करने की अपील की है।



