
देहरादून/जागेश्वर, 8 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री के सचिव बखेड़ा पंडित कैलाश चन्द्र भट्ट “कमल” के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर बाडेछिना के पास स्थित गुफा ताल के पौराणिक चित्र का विमोचन किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने गुफा ताल के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं तीर्थ यात्रियों हेतु मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु एक विस्तृत ज्ञापन शासन को प्रेषित किया और शासन से शीघ्र कायाकल्प करने का अनुरोध किया।
ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिव बखेड़ा जी ने तुरंत *जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह जी* से दूरभाष पर वार्ता कर गुफा ताल के संबंध में संपूर्ण जानकारी मांगी और गुफा ताल के विकास हेतु *ड्राफ्ट / डीपीआर तैयार करने के आवश्यक निर्देश* दिए।
माननीय सचिव महोदय ने आश्वासन दिया कि बहुत शीघ्र ही गुफा ताल में मूलभूत सुविधाएं – जैसे पहुंच मार्ग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं पर्यटक विश्राम स्थल – प्रदान की जाएंगी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण कर गुफा ताल की डीपीआर तैयार करने का आश्वासन दिया गया।
यह वार्ता जागेश्वर धाम एवं गुफा ताल के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुफा ताल जागेश्वर घाटी का एक प्राचीन, पौराणिक एवं पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थल है, जिसके विकसित होने से स्थानीय रोजगार एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान पंडित कैलाश चंद्र भट्ट कमल, विनोद भट्ट, रमेश आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


