
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में घास काटने गई 54 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घास काटते समय अचानक पैर फिसलने से महिला करीब 300 मीटर नीचे पत्थरों पर जा गिरीं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला और उनके घर पहुंचाया।
इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



