
गुमशुदा की तलाश करने में सहयोग करें।
ग्रुप में जुड़े सभी भाई बंधुओं को सूचित किया जाता है कि मोहन चंद्र उपाध्याय (उर्फ मनोज), पुत्र माधवानंद उपाध्याय, निवासी ग्राम पिपना, उम्र लगभग 23 वर्ष, कल दिनांक 16 नवम्बर 2026 को प्रातः लगभग 9:45 बजे अपने निवास स्थान नाथूपुरा, बुराड़ी (दिल्ली) से कोचिंग सेंटर तलाश करने के बहाने घर से निकला था। घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में उसे लगभग 9:53 बजे घर से जाते हुए देखा गया है। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा है। वह अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले गया है, जिस कारण उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मनोज का पिछले कुछ वर्षों से अध्यात्म की ओर विशेष झुकाव रहा है।
अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मोहन चंद्र उपाध्याय (मनोज) के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर परिवार को सूचित करने का कष्ट करें।
आपकी छोटी-सी सूचना भी परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों एवं व्हाट्सऐप समूहों में साझा करें, ताकि मनोज को शीघ्र खोजने में सहायता मिल सके।
संपर्क सूत्र:
श्री माधवानंद उपाध्याय (पिता) – 9627586426
योगेश उपाध्याय – 8979907940
परिवार आप सभी के सहयोग एवं सहायता का आकांक्षी है।
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करें।


