
नैनीताल। जनपद में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को काठगोदाम पुलिस टीम ने संबंधित मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में आरोपियों के निवास पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
- टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 118/22 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 380, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में शामिल
- उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता
- कांस्टेबल दीपक कुमार
- कांस्टेबल रविंद्र राणा
पुलिस ने बताया कि जनपद में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


