
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 9,190 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 को चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने वार्ड संख्या 25 के लाइन नंबर 18 क्षेत्र में कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस टीम ने मो. समीम (43) पुत्र मो. उमर, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, बनभूलपुरा को कथित तौर पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 9,190 रुपये की नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 179/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



