
ओखलकांडा। ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़ निवासी जोध सिंह चिलवाल की सर्पदंश से मृत्यु के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।
मंत्री राम सिंह कैड़ा आज मृतक जोध सिंह चिलवाल (पुत्र स्व. लछम्म सिंह चिलवाल) के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर संवेदना जताई और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि जोध सिंह की सर्पदंश से हुई मृत्यु से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और दिवंगत के परिजन मौजूद रहे।


