महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने महानगर महापौर से की औपचारिक मुलाकात

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने महानगर हल्द्वानी के नवनिर्वाचित महापौर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें मेयर बनने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महापौर को शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उम्मीद जताई कि उनके पांच साल के कार्यकाल में हल्द्वानी में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे।
आशा शुक्ला ने कहा हल्द्वानी में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का पूरा फोकस विकास कार्यों पर है। इसका सीधा लाभ शहर को मिलेगा। उन्होंने महापौर गजराज बिष्ट की सराहना करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को धाकड़ तरीके से चलाने की दिशा में जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे शहर के यातायात व्यवस्था को सुधारने में मददगार होंगे। आशा शुक्ला ने यह भी विश्वास जताया कि मेयर के नेतृत्व में हल्द्वानी शहर में नए आयाम छुएंगे और विकास कार्यों की गति तेज होगी।


