कूर्मांचल परिषद का भिटौली कार्यक्रम 5 अप्रैल को, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

कूर्मांचल परिषद का भिटौली कार्यक्रम 5 अप्रैल को, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील
देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, शिवालिक रेंज, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की माजरा शाखा द्वारा भिटौली कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से आर्य समाज (पंचायती) मंदिर, सुभाषनगर, क्लेमेंटाउन, देहरादून में आयोजित होगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि देहरादून में कूर्मांचल परिषद अपने पारंपरिक पर्वों और सांस्कृतिक आयोजनों को धूमधाम से मनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में हाल ही में फूलदेई कार्यक्रम का भी सफल आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
परिषद की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपने पारंपरिक त्योहारों को सामूहिक रूप से मिलजुल कर मनाएं और ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।



