Ad

हरिद्वार। दबंगई: पत्रकार बनकर गैस एजेंसी कर्मचारी से 2 लाख रुपयों की वसूली की कोशिश, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। दबंगई: पत्रकार बनकर गैस एजेंसी कर्मचारी से 2 लाख रुपयों की वसूली की कोशिश, देखें वीडियो

हरिद्वार।  कनखल थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से जबरन वसूली की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पत्रकार बताकर कर्मचारी को धमकाया और उससे ₹2 लाख की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पुष्पक गैस सर्विस में कार्यरत अमृत कुमार 27 मार्च को संतोष विहार क्षेत्र में गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने जा रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली। आरोप है कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी और उन्होंने गैस सिलेंडर की जांच के नाम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से परिचय पूछा तो उन्होंने खुद को पत्रकार बताया और दबंगई दिखाते हुए उसे धमकाने लगे। इसके बाद आरोपी उसके पीछे-पीछे ऑफिस तक पहुंच गए और वहां उससे ₹2 लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने इसकी सूचना अपने कार्यालय को दी और पुलिस से शिकायत की।

इस मामले में पुलिस ने देवम मेहता, अर्चना डिंगरा और विश्वास सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक महिपाल सिंह को सौंपी गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

घटना कनखल क्षेत्र में पुष्पक गैस सर्विस के पास, सिंधिया द्वार के नजदीक की बताई गई है। इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारिता की आड़ में हो रही अवैध वसूली और दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles