कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*27 पैट (गते) फाल्गुन
*10 मार्च 2025
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2081
*शक संवत- 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*उत्तरायण बसंत ऋतु
*फाल्गुन शुक्ल पक्ष
*तिथि एकादशी प्रातः 7:45 तक फिर द्वादशी
*नक्षत्र तिष्य
*योग शोभन
*राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक।
*सूर्योदय- 6 :31
*सूर्यास्त- 6 :13
*दिशाशूल पूरव
*फाल्गुन-मासफल
सोना,चांदी,तांबा,रुई,कपास,मेवे महंगे होंगे। उत्तरी क्षेत्र में ठंड बढ़ेगी, वायु और जल दुर्घटनाऐं बढ़ेंगी
••••••••••••••••••••••••••••••••
फाल्गुन माह मुख्य पर्व
*12 फरवरी-(कुंभ संक्रान्ति) फागुन शुरु। पर्व और व्रत माघी पूर्णमासी
*16 फरवरी मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*20 फरवरी कालाष्टमी
*21 फरवरी श्री सीताष्टमी जानकी जयंती
*24 फरवरी विजया एकादशी व्रत सभी ।
*25 फरवरी भौम प्रदोष व्रत।
*26 फरवरी महाशिवरात्रि व्रत
*27 फरवरी श्राद्ध और स्नान, दान की अमावस्या
*3 मार्च मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*7 मार्च होलाष्टक- दुर्गाष्टमी व्रत।
*9 मार्च रंगभरी एकादशी, चीर आरोहण और रंग पड़ेगा प्रातः 7:46 से सायं 6:11 तक।
*10 मार्च आमलीका एकादशी व्रत सभी का।
*11 मार्च प्रदोष व्रत।
*13 मार्च मासान्त फाल्गुन लास्ट पैट- व्रत। होलिका दहन। रात 11:31से अगली सायं 5:00 तक।
•••••••••••••••••••••••••••••• फाल्गुन माह में विवाह मुहूर्त
*13,14,18,20,25 फरवरी और 5,6 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••
जनेऊ (यज्ञोपवित)14 फरवरी
••••••••••••••••••••••••••••••
(गृहप्रवेश) मुहूर्त..6,7, 8 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••••
खड़सिल (नींवपूजन) मुहूर्त
*15,21,28 फरवरी और 1,6,7,10 मार्च
——————————-
व्यापार मुहूर्त
*21 फरवरी और 6,7,10 मार्च
वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*21 फरवरी और 6, 7,10 मार्च
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक-26 फरवरी की रात 4:37 से 3 मार्च का प्रातः 6:39 तक रहोगा
*संवत्सर फल *कालयुक्त नाम संवत्सर
*ये साल प्रजा और सभी जीव, जंतु सुखी रहेंगे, धन-धान्य की खूब पैदावार होगी, राजनेताओं में आपसी विरोध, बारिश कम होजी और व्यापार में भी मंदी रहेगी
*अभिजित-मुहूर्त
*दिन में 11:58 से 12:45
*आमलीका एकादशी व्रत सभी का
*भद्रा-बीती सायं 7:45 से प्रातः 7:45 तक रहेगा
*चंद्रमा का राशि प्रवेश कर्क में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
कल का (12 मार्च) संक्षिप्त पंचांग
*28 पैट (गते) फाल्गुन
*11 मार्च 2025, मंगलवार
*फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रातः 8:14 तक द्वादशी फिर त्रियोदशी
*नक्षत्र- आश्लेषा
*योग-अतिगण्ड
*प्रदोष व्रत
(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
*आज का -विचार
“न्यूजीलैंड” को हरा कर “चैपिंयस ट्राफी” भारत बन गया 12 साल बाद चैंपियन” सभी को हार्दिक बधाई।
“देश” को होली की ये “सौगात” हमेशा रहेगी याद”
**************************
आज का राशिफल
मेष राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,आज का दिन परोपकार के कार्यों में बितेगा,आत्मविश्वास बढ़ेगा जो कार्य आप करना चाह रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि :- लंबे समय से चल रहे विवाद शांत होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए दोस्त बनेंगे,अपने क्रोधी व्यवहार को शांत करें,आर्थिक निवेश से पूर्व अच्छी तरह से सोच लें।
मिथुन राशि :- आज आर्थिक लाभ होगा,आय के नए साधन स्थापित होंगे।संतान से संबंधित चिंता रहेगी,विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है,करियर में आ रही परेशानी दूर होगी।किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव है।
कर्क राशि :- पारिवारिक समस्या का समाधान होगा,सकारात्मक सोच रखें,तभी जीवन में सफल बनेंगे।अपनी संगत समय रहते बदल लें वर्ना बड़ी कीमत चुकानी होगी।माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
सिंह राशि :- आज दिन की शुरुआत में कार्य रुकावटें आएंगी,अपनी सूझबूझ और अनुभव से कार्य संपादित करेंगे।नौकरी में अधिकारियों का व्यवहार सुखद रहेगा,आज यात्रा टालें।
कन्या राशि :- अपने हुनर और आत्मविश्वास से कार्य को पूरा करेंगे,कार्य में उन्नति होगी।मित्रों से सहयोग मिलेगा।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।
तुला राशि :- आज कार्य की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा,नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा।
वृश्चिक राशि :- आर्थिक निवेश के पूर्व सोच विचार करें,जल्द किसी पर विश्वास ना करें।व्यावसायिक उन्नति होगी,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर सहमति बनेगी।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा,कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे हो सकते हैं,आर्थिक लाभ होगा।जमीन जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी,राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा रहेगा।
मकर राशि :- पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति रहेगी,लोगों ने आपके साथ जो किया है,उसका जवाब समय देगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,आर्थिक उन्नति होगी,संतान सुख संभव है।
कुंभ राशि :- व्यवसाय में उन्नति होगी,आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा,पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है,मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मीन राशि :- अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे,कार्यस्थल पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏


