कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/rashifal
*23 पैट(गते) फागुन
*6 मार्च 2025 , वृहस्पतिवार
*भारत माता की जै
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत-2081
*शक संवत- 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*उत्तरायण- हेमंत ऋतु
*फागुन शुक्ल पक्ष *तिथि सप्तमी प्रातः 10:51 तक फिर अष्टमी
*नक्षत्र रोहणी
*योग विषकुंभ
*राहुकाल दिन में 1:30 से 3:00 तक।
••••••••••••••••••••••••••••••••
*फाल्गुन माह के मुख्य पर्व
*12 फरवरी कुंभ संक्रान्ति (संक्रान्त) फाल्गुन शुरु।पर्व और व्रत की माघी पूर्णमासी
*16 फरवरी मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*20 फरवरी कालाष्टमी
*21 फरवरी श्री सीताष्टमी जानकी जयंती
*24 फरवरी विजया एकादशी व्रत सभी का ।
*25 फरवरी भौम प्रदोष व्रत।
*26 फरवरी महाशिवरात्रि व्रत
*27 फरवरी श्राद्ध और स्नान, दान की अमावस्या
*3 मार्च मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*7 मार्च होलाष्टक- दुर्गाष्टमी व्रत
*9 मार्च रंगभरी एकादशी। चीर आरोहण और रंग पड़ेगा- प्रातः 7:46 से सायं 6:11 तक।
*10 मार्च आमलिका एकादशी व्रत सभी का।
*11 मार्च- प्रदोष व्रत।
*13 मार्च मासान्त फाल्गुन लास्ट पैट- व्रत की पूर्णमासी। होलिका दहन। रात्रि 11:31 से अगली 5:00 तक।
••••••••••••••••••••••••••••••
*फाल्गुन माह में विवाह मुहूर्त
*13,14,18,20,25 फरवरी और 5,6 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित),14 फरवरी
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त, 6,7, 8 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*15,21,28 फरवरी और 1,6,7,10 मार्च
——————————-
व्यापार मुहूर्त
*21 फरवरी और 6,7,10 मार्च
वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*21 फरवरी 6,7,10 मार्च
**************************
संवत्सर फल *कालयुक्त नाम संवत्सर है
*ये साल प्रजा और सभी जीव जंतु सुखी रहोंगे धन-धान्य की खूब पैदावार होगी राजनेताओं में आपसी विरोध, बारिश कम होगी और व्यापार में मंदी रहेगी।
*भद्रा–प्रातः10:51 रात्रि 10:05 तक
*चंद्रमा का राशि प्रवेश वृष में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
*संक्षिप्त पंचांग
*24 पैठ(गते) फाल्गुन
7 मार्च 2025, शुक्रवार
*फागुन शुक्ल पक्ष रात्रि 9:19 तक अष्टमी फिर
*नवमी
*नक्षत्र-मृगशिरा
*योग-प्रीति
*खड़सिल/नींवपूजन, व्यापार, वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*होलाष्टक-दुर्गाष्टमी व्रत
( पंचांग श्री रामदत्त जी के पातड़अनुसार है)
**************************
आज का राशिफल
मेष राशि :- लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।क्योंकि आज के दिन व्यापार में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा।
वृषभ राशि :- आज की शुरुआत आपके लिए प्रसन्नतापूर्वक होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा,शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,आर्थिक तंगी दूर होगी।
मिथुन राशि :- आज समय पर कार्य होने से कार्य में मन लगेगा,परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है,किसी योग्य महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।
कर्क राशि :- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा।पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी,जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
सिंह राशि :- कार्यस्थल पर विवाद और क्लेश की स्थिति निर्मित होगी।पुराने रोग से पीड़ित रहेंगे,सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आएगी।संतान के किए कार्यों से नाखुश होंगे।
कन्या राशि :- व्यापार मध्यम रहेगा।आज के दिन अनुबंध सहायक साबित होंगे।धार्मिक आयोजन में धन लगेगा,जमीन जायदाद से जुड़े व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ेगा।यात्रा निरस्त होगी।
तुला राशि :- काम की अधिकता रहेगी,वाणी पर नियंत्रण रखें।अतिथियों का आगमन संभव है,विरोधी सक्रिय होंगे।वाहन सुख मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।मकान दुकान में बदलाव के योग हैं।
वृश्चिक राशि :- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा,किसी धार्मिक ग्रंथ का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा।राजकार्यों में सफलता मिलेगी,नौकरी में तरक्की संभव है।
धनु राशि :- अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे,समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।पिता से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे,नए व्यापार को शुरू करने की तैयारी में लगे रहेंगे।
मकर राशि :- सुनो सबकी, करो मन की,अभी ऐसा ही आपके साथ में चल रहा है।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,आलस्य की अधिकता रहेगी।मकान दुकान में बदलाव के योग बन रहे हैं।माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि :- दूसरों की निंदा करने से बचें,स्वयं का आंकलन करें।नौकरी में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं,मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
मीन राशि :- समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें,चीजों को नजरअंदाज न करें।कर्मचारियों से परेशान रहेंगे,मकान दुकान पर किसी बड़े खर्च की आशंका है।यात्रा के योग बन रहे हैं।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏


