
विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सत्र समाप्ति के बाद प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के संघ के पदाधिकारियों के साथ डा. धन सिंह रावत माननीय शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड शासन, निदेशक माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री के आवास पर वार्ता हुई जिसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के नेतृत्व में संगठन के 13 सूत्रीय मांग पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने अवगत कराया शिक्षा मंत्री एवं सचिव द्वारा संगठन के अधिकांश मांगो पर सहमति ब्यक्त की गयी।
वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में अत्यंत सकारात्मक और सफल रही। शिक्षा मंत्री व सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड शासन द्वारा अधिकांश मांगो पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध किया हैं माननीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा सचिव विद्यालयी शिक्षा को अतिशीघ्र शिक्षकों के लिए विशेष पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्देश दिए निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुंवर सिंह रावत द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने संबंधी प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने की जानकारी दी गईं साथ ही संगठन के अनेक मांगो के प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी से अवगत कराया गया वार्ता में संगठन के पदाधिकारी द्वारा संगठन की सभी 13 सूत्रीय मांग पत्र में अधिकांश मांगो के प्रस्ताव जो पूर्व कई महीनो से शासन में लंबित हैं उन निर्णयt लेने का अनुरोध किया गया सचिव महोदया ने प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेने हेतु आश्वास्त किया
प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला द्वारा अवगत कराया गया संगठन द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक आयोजित कर शिक्षा मंत्री जी एवं सचिव विद्यालयी शिक्षा के साथ हुई वार्ता और दिए गए अस्वाशन और सरकार और शासन के सकारात्मक रुख को बैठक में रखा गया सभी पदाधिकारियों द्वारा एक स्वर से शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार के पहल का स्वागत करते हुए आगामी 4 नवम्बर 2026 को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में प्रस्तावित चेतावनी धरना कार्यक्रम को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया और आंदोलन केद्वितीय चरण 30 नवंबर 2026 को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच आक्रोश रैली को यथावत रखने का निर्णय लिया गया
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा यदि शासन व सरकार द्वारा शासन को प्रेषित मांगो में से अधिकांश मांगो पर सरकार व शासन द्वारा सकारात्मक पहल कर शिक्षक हित में आदेश निर्गत किये जाते हैं तो 30 नवम्बर 2026 के मुख्यमंत्री आवास कूच पर विचार जा सकता हैं यदि सरकार और शासन दिनांक 25 नवम्बर 2026 तक शिक्षक हित में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेता तो प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में पूर्व से प्रस्तावित चेतावनी धरना की डेट निर्धारित कर निदेशालय में धरना प्रदर्शन और परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच तक निर्धारित तिथि को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आक्रोश रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी को मांगो के निस्तारण करने का ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा
प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शाह द्वारा कहा गया की सरकार व शासन के पास शिक्षकों की मांगो पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए अभी एक महीने का पूरा समय हैं हमें आशा हैं शिक्षक हित में सरकार कुछ मांगो पर जरूर निर्णय लेगी
प्रदेश सयुक्त मंत्री सुरेश भट द्वारा सभी शिक्षकों से आंदोलन की तैयारी रखने की अपील की।
संगठन की बैठक में समस्त 13 जनपदो के जनपद पदाधिकारी एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार से वार्ता में विधायक एवं पूर्ब कैविनेट मन्त्री प्रेम चंद्र अग्रवाल विधायक महंत दिलीप रावत विधानसभा लेंसडान ज्योति यादव सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड शासन , विनोद प्रसाद सिमल्टी निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं कुंवर सिंह रावत निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा संगठन की ओर से विनोद थापा प्रदेश अध्यक्ष, मनोज शाह प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह कुंवर जिला मंत्री अल्मोड़ा, विक्रम गुसाई जिला मंत्री चमोली, त्रिलोक खत्री चमोली मौजूद रहे।



