विलासपुर/हल्द्वानी: रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत,कई यात्री हुए घायल
![](https://shreekedardarshan.net/wp-content/uploads/2024/12/20241228_094901-780x470.jpg)
विलासपुर/हल्द्वानी: रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत,कई यात्री हुए घायल
उत्तराखंड: दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस विलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, चालक को नींद झपकी आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल विलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बस के उड़े परखच्चे
![Ad](https://shreekedardarshan.net/wp-content/uploads/2024/12/Ad-GauravGupta-1.jpeg)
![Ad](https://shreekedardarshan.net/wp-content/uploads/2024/12/Ad-NarendraMehra.jpeg)
![Ad](https://shreekedardarshan.net/wp-content/uploads/2024/12/Ad-JitendraChauhan.jpeg)
![Ad](https://shreekedardarshan.net/wp-content/uploads/2024/12/Ad-GauravGupta.jpeg)